ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊसाइकिल यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना

साइकिल यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना

जनपद में दूसरे दिन हकीकतपुर में अलफारूक पब्लिक स्कूल से सुबह 10 बजे सपा जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व प्रत्यासी अलताफ अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्रीराम हरि...

साइकिल यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना
मऊ। निज संवाददाता Mon, 30 Jul 2018 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में दूसरे दिन हकीकतपुर में अलफारूक पब्लिक स्कूल से सुबह 10 बजे सपा जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व प्रत्यासी अलताफ अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्रीराम हरि चौहन, शैलेन्द्र यादव साधू ने साइकिल यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। जो खुरहट होकर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित शहीद चौक पर पहुंची। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है, जिससे लोकतंत्र को खतरे में पड़ गया है। देश के निर्माण के लिये हजारों नौजवानों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। उनका सपना था कि देश आज़ाद होगा सबको स्वतंत्रता मिलेगी, सबको देश में रोजगार मिलेगा, नंगो को कपड़ा मिलेगा, भूखों को भोजन मिलेगा और इस देश की जनता अपने मत से अपने राजा का चुनाव करेगी, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता का मत झूट बोलकर, गुमराह कर ले लिया और उन्हीं के अधिकार को पैरों तले कुचलना चाहते हैं। आज भारत देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। हमें लोकतंत्र बचाने के लिये पुन: जालिमों से क्रान्ति लेनी होगी तथा बाबा साहब के बनाये गये संविधान को बचाना होगा। 

यहां से साइकिल यात्रा में सवार कार्यकर्ता भोजन के बाद जनपद आज़मगढ़ के लिये रवाना हो गये। जिसको सीमा तक मऊ सपा की पूरी कार्यकारणी के पदाधिकारी के साथ छोड़ा गया। जिसमें विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिला पंचायत अंशा यादव, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, घोसी ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह,  नन्हकू प्रसाद राजभर, योगेश तिवारी, संजय पाण्डेय, विजय यादव, मनोज यादव, ज़हीर सेराज, रामधनी चौहान, रामायन यादव, रामप्रताप यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अमिरुल्लाह खाँ, रामशबद यादव, रामधनी यादव, योगेन्द्र यादव, कौशल यादव, मास्टर अमान अहमद,मन्नान, आलोक राय, महेन्द्र चौहान, सुनिता यादव, बन्नै खां आदि नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें