ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमहिला को पीटा, पीड़ित ने दिया तहरीर

महिला को पीटा, पीड़ित ने दिया तहरीर

मधुबन थाना क्षेत्र के कौड़ीपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गये। जिसमें एक पक्ष से महिला को गंभीर चोटे आयी। तदुपरान्त महिला ने मारने पीटने के साथ विपक्षियों पर छेडछाड़ करने का आरोप...

महिला को पीटा, पीड़ित ने दिया तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,मऊWed, 06 Sep 2017 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन थाना क्षेत्र के कौड़ीपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गये। जिसमें एक पक्ष से महिला को गंभीर चोटे आयी। तदुपरान्त महिला ने मारने पीटने के साथ विपक्षियों पर छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। संतोष यादव व हीरालाल यादव के बीच पानी बहने को लेकर कहा सुनी के बाद विवाद हो गया। जिसमे दोनों पक्षों से लाठी डंडा चलने लगा। जिसमें संतोष यादव की पत्नि रेनु को गंभीर चोटे आयी। जिसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया गया। उपचारोपरान्त पीड़िता ने हीरालाल सहित तीन के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई जुटी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें