Mau News: दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव में दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर

Mau News: दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव में दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरी चुराकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।भुसुवा गांव निवासी महेंद्र यादव, पुत्र सामू यादव ने बताया कि उन्होंने 16 जुलाई की रात रोज की तरह अपना ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचे और ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास किया, तो वह चालू नहीं हुआ।

जांच करने पर पता चला कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब है। बैटरी चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद महेंद्र यादव ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चोर ट्रैक्टर से बैटरी खोलकर अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध करा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMau News: दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी