पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं:अधीक्षक

Jan 22, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ फैजान की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। 70 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों और अंत्योदय कार्ड धारकों को प्राथमिकता दी गई। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं:अधीक्षक

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर सीएचसी अधीक्षक डॉ फैजान की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आशा संगीनी कार्यकत्रियों के साथ आवश्यक बैठक हुई। जिसमें छूटे पात्र लाभार्थियों, अंत्योदय कार्ड धारक और 70 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि कहीं से लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ फैजान ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थीयों का आयुष्मान कार्ड बनना आवश्यक है। बताया कि जिन परिवार में राशन कार्ड में वर्ष 2018 में हुए सर्वे में छह सदस्यों के नाम शामिल हैं, उनके मुखिया समेत सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।

साथ ही 70 वर्ष पूर्ण कर चुके या अन्य पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने है। जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में आशा, संगिनी, सीएचओ, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम लगीं हुई है। उन्होंने सभी संगीनीयों को निर्देश दिया कि अपनी आशा के सहयोग से सभी पात्र लाभार्थियों का एक सप्ताह के अंदर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा दे। अन्यथा कार्रवाई होगी, किसी को छोड़ा नही जाएगा। वहीं बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने संगिनियों को निर्देशित किया कि अपनी आशा के माध्यम से पंचायत सहायकों से आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही आशा पंचायत सहायक से सभी लाभार्थियों के नाम सत्यापन भी कर ले। जो लाभार्थियों अनुपस्थित या आधार कार्ड मिसमैच, मृतक, शादी हो गई हो उनकी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द उपलब्ध करा दे। जिससे कि रिपोर्ट को जिला मुख्यालय भेजा जा सके। इस दौरान गिरजा यादव, आशा यादव, मीरा मौर्य, मीना, विनीता मिश्रा, मीरा, पुनिता, आरती, इंदु सहित अन्य उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।