ऑटो रिक्शा किराया में प्रत्याशित वृद्धि से व्यापारियों में आक्रोश
Mau News - मऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अचानक ऑटो रिक्शा किराया में वृद्धि से व्यापारी और आम जनता परेशान हैं। व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। बैठक में कई व्यापारी नेता उपस्थित थे।
मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक रविवार को रौजा बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर हुआ। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए रणनीति बनाई गई। साथ ही साथ अचानक ऑटो रिक्शा किराया में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर आक्रोश जताया। उच्चाधिकारियों से अचानक ऑटो रिक्शा किराया में हुई वृद्धि को संज्ञान में लेते हुए ठोस कार्रवाई की मांग किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि अचानक ऑटो रिक्शा के किराया में वृद्धि कर दिया गया है, इससे आम जनता के साथ व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि अचानक किराया वृद्धि से स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश है। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि ऑटो किराया को लेकर आए दिन आम जनता और ऑटो रिक्शा चालकों में तू-तू, मैं-मैं होती रहती है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों, नगर पालिका प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द जनहित में अचानक ऑटो किराया वृद्धि की दर को वापस लिया जाए। बैठक में मुख्य रूप से महातम यादव, गामा यादव, अभिषेक मद्धेशिया, हाजी अनवर अली, हाजी इफ्तेखार अहमद, नीरज अग्निवेश, आनंद कुमार, सोनू कन्नौजिया, अशोक सिंह, सुभाष कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


