
एएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण करके लिया जायजा
Mau News - मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ लगवाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार रहने के दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वाहनों की चेकिंग और साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए।
मऊ, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ भी लगवाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को लेकर पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने को लेकर मंगलवार की सुबह 7 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंच गए। परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी लिए।
साथ ही साथ परेड का निरीक्षण भी किए। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए परेड की दौड़ भी लगवाया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी-112, थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग भी किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण, सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग किए। साथ ही साथ पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक, पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई को लेकर निर्देश जारी किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




