एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण, जारी किया निर्देश
Mau News - मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग भी की और साफ-सफाई को लेकर दिशा निर्देश जारी किए।

मऊ, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस को लेकर दौड़ लगवाई गई। साथ ही साथ किसी भी आपात कालीन परिस्थिति से निपटने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार की सुबह एएसपी अनूप कुमार परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी 112 और थानों से आए वाहनों की गहनता के साथ चेकिंग किया। साथ ही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरण को लेकर जानकारी लेते हुए चेकिंग किया।
साथ ही पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक, पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करके साफ-सफाई को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस कर्मियों को किसी भी आपात कालीन परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फीट और चुस्त-दुरुस्त रहने को लेकर भी निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


