Arun Kumar Tripathi Elected President in Madhuban Advocate Association Elections अरुण अध्यक्ष और वीरेन्द्र मंत्री पद पर निर्वाचित, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsArun Kumar Tripathi Elected President in Madhuban Advocate Association Elections

अरुण अध्यक्ष और वीरेन्द्र मंत्री पद पर निर्वाचित

Mau News - मधुबन में तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार त्रिपाठी ने 51 मत प्राप्त किए, जबकि वीरेन्द्र कुमार ने मंत्री पद पर जीत हासिल की। चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी थे। विजयी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 27 Dec 2024 12:15 AM
share Share
Follow Us on
अरुण अध्यक्ष और वीरेन्द्र मंत्री पद पर निर्वाचित

मधुबन। तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरूवार को काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाकर अरुण कुमार त्रिपाठी और मंत्री पद पर वीरेन्द्र कुमार ने विजय हालिस की। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी तथा एलडर कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहलील अधिवक्ता संघ के चुनाव की कार्रवाई सुबह दस बजे से शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों अरूण कुमार त्रिपाठी, तुंगनाथ चौवे और महेंद्र नाथ गुप्त के बीच काटें का टक्कर रहा। जिसमें अरूण कुमार त्रिपाठी को 51 मत प्राप्त हुआ तो प्रतिद्वंदी तुंगनाथ चौवे को 12 मत तथा महेंद्र नाथ गुप्त को 24 मत पर संतोष कना पड़ा। चुनाव अधिकारी व एलडर कमेटी ने चेयरमैन रमेश चंद्र मिश्र ने सर्वाधिक मत्र पाये अरूण कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित कर दिया। साथ ही मंत्री पद पर वीरेन्द्र कुमार 50 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी हसीन अहमद खान को हाराया। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश चतुर्वेदी 53 मत पाकर विजयी रहे। शेष पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चयनित किये गये। इस अवसर अधिवक्ता संघ के संजय यादव, संतोष पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, जगदीश सिंह, रत्निल पाण्डेय, तारिक जमील, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, शिवप्रकाश सिंह, बजरंग बली पाण्डेय, सतेन्द्र नाथ पाण्डेय, अविनाश मल्ल आदि अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।