ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊराम विवाह लीला का कलाकारों ने किया मंचन

राम विवाह लीला का कलाकारों ने किया मंचन

ब्लाक क्षेत्र के के ग्राम सभा विशुनपुरा में श्रीरामलीला परिषद् के तत्वावधान में चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिन सोमवार को राम विवाह व राम परशुराम...

राम विवाह लीला का कलाकारों ने किया मंचन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मऊWed, 01 Nov 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

दोहरीघाट। ब्लाक क्षेत्र के के ग्राम सभा विशुनपुरा में श्रीरामलीला परिषद् के तत्वावधान में चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिन सोमवार को राम विवाह व राम परशुराम संवाद लीला का सजीव मंचन किया गया।
लीला का मंचन सीता स्वयंवर के दृश्य से शुरू होता है। इसी में धनुष यज्ञ का चित्रण किया गया। जिसमें श्रीराम धनुष उठा कर तोड़ देते हैं। इसके बाद राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं। वहीं शिव धनुष टूटने की खबर पाकर क्रोधित भगवान परशुराम आ धमकते है। क्रोधित भगवान परशुराम को राम अनुनय विनय कर समझाते हैं। दोनों लोगों के बीच हुए संवाद को दर्शकों ने सराहा। इसके बाद जनकपुर को फूल-मालाओं से सजाया जाता है। भगवान राम दुल्हा बनकर आए तो जनकपुरवासी उनको देखने के लिए उमड़ पड़े। कुछ समय के बाद ही दूल्हा बने भगवान राम को विवाह मंडप में लाया गया। जहां पर गुरु वशिष्ठ ने विवाह की सारी रश्में पूरी कराईं। भगवान राम व माता-सीता के विवाह के बाद जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। विवाह के बाद भगवान राम,सीता भाई लक्ष्मण व अन्य के साथ अयोध्या को जाने लगे तो जनकपुरवासियों ने उनके ऊपर फूलों की बरसात की। माता सीता की विदाई की लीला देखकर दर्शकों की आंखों में भी आंसू आ गए। इस दौरान सुरेश पांडेय, वेदप्रकाश मिश्रा, गौरव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें