डा.आंबेडकर के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता
Mau News - भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपना फाउंडेशन ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। युवाओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर चर्चा की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और छुआछूत व भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लिया।

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर सपना फाउंडेशन के तत्वाधान में रामपुर, प्रेम नगर चकिया, तथा सलेमपुरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से बाबा साहब के जीवन संघर्षों के विषय में विस्तार से चर्चा किया तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लिया। विजय ने कहा कि समाज में छुआछूत, भेदभाव व गरीबी समाप्त हो ऐसी समाज की कल्पना बाबा साहब ने किया था।आकांक्षा ने कहा शिक्षा के द्वारा ही सभी परिवर्तन संभव है। इस कार्यक्रम में मनोज, आरती, विनोद ,नंदिनी, प्रियंका, रितु ,अंशु सौम्या, संध्या ,प्रियांशी, पूजा, अमित गीत ,सत्यम, अभिषेक, रामबचन आदित्य, सलोनी, रीता, मुस्कान आशा, रागिनी, सोनम, लाल मुनी आदि लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


