Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsArshad Jamal Inspects Birth and Death Certificate Process in Mau
पालिकाध्यक्ष ने जन्म एवं मृत्यु पटलों का किया निरीक्षण

पालिकाध्यक्ष ने जन्म एवं मृत्यु पटलों का किया निरीक्षण

संक्षेप:

Mau News - मऊ में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने लोगों को 21 दिनों के भीतर आवेदन देने की सलाह दी, क्योंकि उसके बाद प्रक्रिया जटिल हो जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास पांच प्रकार के जन्म प्रमाण मान्य हैं, जिनमें हाईस्कूल की मार्कशीट और पैन कार्ड शामिल हैं।

Dec 20, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने शनिवार को कार्यालय स्थित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र पटलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उन्होंने जन्म और मृत्यु के प्रमाण-पत्र बनाने में तेजी लाने और आवश्यक अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 21 दिनों के अन्दर जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्रों के लिये आवेदन कर दें क्योंकि नियमानुसार 21 दिनों के अन्दर किसी भी स्थानीय निकाय या नगर पालिका से ही ये प्रमाण-पत्र बन जाते हैं। 21 दिन गुजर जाने के बाद प्रक्रिया जटिल हो जाती है। इसके लिये पहले आवेदन की स्वीकृति सीएमओ या एसडीएम से करानी पड़ती है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग यह चाहते हैं कि उनका जन्म प्रमाण-पत्र बन जाए, जबकि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार के यहां पांच प्रकार के जन्म प्रमाण मान्य हैं, उनमें हाईस्कूल की मार्कशीट व समकक्ष (मुंशी या मौलवी की सनद), पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं नगर पालिका द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र शामिल हैं, जिन में अंकित जन्म तिथि मान्य है। इनमें से कोई एक काफी है। भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये लोगों को परामर्श दिया कि जब तक नगर पालिका में बहुत भीड़ है विकल्प के रूप में आप इनमें से कोई एक प्रमाण-पत्र बनवा लें।