अब भारत के लिए खो-खो खेलेंगी काछीकला की अनुष्का
Mau News - केंद्रीय विद्यालय मऊ की आठवीं की छात्रा अनुष्का राय ने खो-खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। वह 26 मार्च को नेपाल में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय अंडर-14 टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का पढ़ाई में भी अव्वल हैं और उनके प्रदर्शन ने जिले में खेल प्रतिभाओं को उत्साहित किया है।

मऊ, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय मऊ की आठवीं की छात्रा एवं कोपागंज विकासखंड के काछीकला गांव की निवासी अनुष्का राय पुत्री रजनीश राय ने खो-खो खेल की दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी जगह बना ली है। आगामी 26 मार्च को नेपाल में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय अंडर-14 खो-खो टूर्नामेंट में अनुष्का भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खेल के साथ ही अनुष्का पढ़ाई में भी अव्वल हैं। अनुष्का की मां रीना राय गृहणी एवं पिता रजनीश राय किसान हैं। 23 फरवरी को दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में अनुष्का की रनिंग देख बड़े-बड़े राष्ट्रीय खिलाड़ी भी दंग रह गए।
प्रतियोगिता का समापन होते ही अनुष्का के लिए पुरस्कारों और मेडल की झड़ी लग गई। उत्तर प्रदेश की टीम से अब राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने जा रही अनुष्का को लेकर जिले भर की खेल प्रतिभाओं में उत्साह का माहौल है। इसके पहले अनुष्का सूरत में आयोजित खो-खो नेशनल चैंपियनशिप में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


