महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया
Mau News - दोहरीघाट में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरुक किया। सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करते हुए शोहदो को चेतावनी दी गई। महिलाओं से संबंधित अपराधों और साइबर क्राइम पर भी जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज, मंदिर, स्कूल और कॉलेजों आदि के आस-पास गश्त करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरुक किया। साथ ही शोहदो को कड़ी फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। दोहरीघाट एंटी रोमियों टीम ने कस्बा स्थित रोडवेज, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, मुक्तिधाम सहित गोंठा, नईबाजार, मादी बाजार, कोरौली आदि स्थानों पर सुरक्षा के सम्बंध में महिलाओं और बालिकाओं से वार्ता की। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी दी गई। महिलाओ से संबंधित अपराध एवं सजा के बारे में भी जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के विषय में भी बताया गया। वहीं महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। और साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रज्ञा, रितु, सत्येंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


