मऊ में पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल
Mau News - एंटी करप्शन आजमगढ़ इकाई की टीम ने मंगलवार को मधुबन के राजस्व लेखपाल को भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता महेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया था कि लेखपाल अनिल कुमार ने उनसे रिश्वत मांगी थी। एक अन्य आरोपी लेखपाल फरार है।
दोहरीघाट/मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। एंटी करप्शन आजमगढ़ इकाई की टीम ने मंगलवार को मधुबन के राजस्व लेखपाल को भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते दोहरीघाट-मधुबन सीमा स्थित ग्राम सभा कटघरा महल गेट के पास से रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार राजस्व लेखपाल से टीम के सदस्य कड़ी पूछताछ करने में जुटे रहे। उधर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से पूरे दिन राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर कसायर कैथवली बीबीपुर निवासी किसान महेन्द्र कुमार पुत्र रामरतन ने एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ इकाई को शिकायत किया था कि नसीरपुर वनपोखरा के राजस्व लेखपाल अनिल कुमार भूमि की पैमाइश के लिए उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करने के बाद गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन टीम के सदस्य मंगलवार की दोपहर लगभग 1.35 बजे दोहरीघाट-मधुबन रोड पर ग्राम सभा कटघरा महल गेट के सामने से आरोपी लेखपाल को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम के सदस्यों ने आरोपी लेखपाल के पास से घूस की रकम भी बरामद किया। एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने दो लोक सेवक साक्षियों की मौजूदगी में गिरफ्तारी की कार्रवाई किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पूरे दिन राजस्व लेखपालों में हड़कंप मचा रहा。
भ्रष्टाचार में दूसरा आरोपी लेखपाल है फरार
दोहरीघाट। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक हरिवंश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच में एक अन्य दूसरे लेखपाल नीरज कुमार चौधरी को भी भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाया। आरोपी दूसरा लेखपाल अभी फरार चल रहा है। फरार दूसरे आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी दूसरे लेखपाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


