रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले, मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - दोहरीघाट में सियरही बर्जला स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र वितरण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा पांचवी और आठवीं के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विदाई समारोह में सभी बच्चे भावुक थे, शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा दो से आठ तक की परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक हुई थीं।

रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले, मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के सियरही बर्जला स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र वितरण को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावीयों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे की क्लास में जाने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना शिक्षकों ने किया। साथ ही कक्षा आठ के बच्चों की विदाई की गई। विदाई के समय सभी बच्चे भावुक नजर आए। विद्यालय पर कक्षा दो से आठवीं तक लिखित परीक्षा 16 से 20 मार्च तक दोनों पालियों में हुई। परीक्षा में सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा एक के विद्यार्थियों की सिर्फ मौखिक परीक्षा ली गई।

अब इन विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड उनके अभिभावकों के सामने बच्चों दिखाकर दिया गया। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कक्षा आठ में प्रथम आई प्रिया, द्वितीय प्रीति, तृतीय आरती को पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद कक्षा आठवीं के बच्चों की विदाई की गई। इस दौरान सभी बच्चे भावुक हो गए, जिनका शिक्षकों ने हौसला बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और गेट तक सभी बच्चे को छोड़कर आए। इस दौरान सहायक अध्यापक चंद्रभान सिंह यादव, घनश्याम, प्रदीप, रजनीश, अश्वनी, प्रज्ञेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।