Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsAngry Protests Erupt After Idol of Deity Damaged in Ali Nagar Police Respond
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया डीह बाबा की मूर्ति

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया डीह बाबा की मूर्ति

संक्षेप: Mau News - मऊ के अलीनगर में ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह मूर्ति देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग प्रदर्शन करने लगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Sat, 8 Nov 2025 11:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर स्थित ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह डीह बाबा की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करके समझा-बुझाकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीनगर गांव स्थित ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति वर्षों से स्थापित है। यहां पर श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह में काफी संख्या में ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान ग्रामीणों की नजर ग्राम देवता डीह बाबा की क्षतिग्रस्त मूर्ति पर पड़ा। क्षतिग्रस्त मूर्ति देखकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा, आक्रोशित लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेते हुए जमकर प्रदर्शन ओर नारेबाजी किए। उधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर किसी तरह से स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत हुआ। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि डीह बाबा की मूर्ति को अराजक तत्वों ने इसके पूर्व भी कई बार क्षतिग्रस्त किया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना आवश्यक है।