ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमऊ में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश

मऊ में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश

थानाक्षेत्र के टेकई गांव में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो हंगामा आक्रोश फूट पड़ा। अनुनाइयों का पता चला तो...

मऊ में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 08 Aug 2019 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के टेकई गांव में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो हंगामा आक्रोश फूट पड़ा। अनुनाइयों का पता चला तो आस-पास के गांव से भी लोग इकट्ठा हो गए और आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके की नाजकत को समझते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करवा दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

टेकई गांव में गुरुवार की सुबह लोग घरों से निकले तो बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा देख सन्न रह गए। प्रतिमा क्षतिर्ग्रस्त हालत में पड़ी थी। मूर्ति को टूटने की खबर गांव में पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक आस-पास के अनुयायी भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। तदोपरांत पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करवाया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाय। साथ ही ग्राम प्रधान प्रेमशीला देवी सहित ग्रामीणों ने मामले की लिखित तहरीर भी पुलिस को दिया है। तहरीर में गांव के ही तीन लोगो पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के साथ साथ वहां लगी लाइट की बैटरी एलईडी भी उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें