पर पुलिस कार्यालय पर मनाई अंबेडकर जयंती
Mau News - संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती अवसर पर पुलिस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मऊ, संवाददाता। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती अवसर पर पुलिस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सभी थानों और कार्यालयों पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


