Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsAgriculture Department Starts Booking for Subsidized Agricultural Equipment for 2025-26
कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, बुकिंग शुरू

कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, बुकिंग शुरू

संक्षेप: Mau News - कृषि विभाग ने 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए बुकिंग शुरू की है। किसान 29 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 50% से 75% तक अनुदान मिलेगा। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से होगा। आवश्यक...

Sat, 25 Oct 2025 11:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। कृषि विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। किसान 29 अक्तूबर 2025 की रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि उपनिदशक सत्येंद्र चौहान ने बताया कि बुकिंग सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ रेजि ड्यू (CRM) योजनाओं के तहत की जा रही है। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

बताया कि पूरे जनपद के किसान कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। इसमें पराली प्रबंधन, जुताई, बुवाई और कटाई से संबंधित सभी प्रकार के कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए किसानों को अपनी खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक सीएचसी के माध्यम से अपलोड करनी होगी। अन्य किसी कागजात की आवश्यकता नहीं है। सीएचसी के माध्यम से टोकन लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यंत्रों के लिए लक्ष्य कृषि निदेशालय द्वारा बुकिंग के बाद निर्धारित किया जाएगा, और लाभार्थियों का अंतिम चयन लॉटरी प्रक्रिया से होगा।