पीला फास्फोरस पेस्ट की बिक्री पर होगी कार्रवाई
Feb 28, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - मऊ के जिला कृषि रक्षा अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने सभी कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे अपंजीकृत पीला फास्फोरस 3% पेस्ट की बिक्री न करें। निरीक्षण के दौरान इसे पाये जाने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मऊ। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि अपंजीकृत पीला फास्फोरस 3% पेस्ट की बिक्री किसी भी दशा में न करें। यदि निरीक्षण के समय कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर पीला फास्फोरस 3% पेस्ट स्टॉक में पाया जाता है अथवा अवैध रूप से बिक्री की जाती है तो कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



