ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊभाजपा नेता की मौत के बाद अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

भाजपा नेता की मौत के बाद अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

क्षेत्र के वयोवृद्ध संघ के कार्यकत्र्ता व भाजपा नेता की लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। उनके देहांत की खबर सुन कस्बेवासी व जिलास्तरीय नेता उनके दोस्तपुरा स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों...

भाजपा नेता की मौत के बाद अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
कोपागंज (मऊ)। हिन्दुस्तान संवाद Fri, 22 Sep 2017 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के वयोवृद्ध संघ के कार्यकत्र्ता व भाजपा नेता की लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। उनके देहांत की खबर सुन कस्बेवासी व जिलास्तरीय नेता उनके दोस्तपुरा स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए जुटने लगे। 

कोपागंज कस्बा निवासी व संघ के कार्यकर्ता राम नरेश गुप्ता का शुक्रवार की सुबह लम्बी बीमारी से मौत हो गयी। उनके मौत की खबर फैलते ही जिला स्तरीय अनेक पार्टियों के नेता व जनसामान्य लोग की भींड उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर जुटने लगे। बताते हैं की इमरजेंसी के दौरान बड़े नेताओं के साथ इन्होंने भी कुछ वक्त जेल में बिताया। जेल से लौटने के बाद सीधे भाजपा से जुड़ पार्टी व कार्यकर्ताओं की सेवा में जुटे रहे। जैसे ही जिलास्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को मौत की खबर लगी तो सभी में शोक की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अखिलेश तिवारी, डा.वीरेंद्र गुप्ता, काशीनाथ वर्मा, सूरज शर्मा, दिवाकर मिश्रा,  बबलू पटवा, अविनाश वर्मा, सुबास गुप्ता, हरिकेवल साहनी आदि लोग मौजूद रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें