ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊकरणी सेना के जिलाध्यक्ष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पर कई अपराधिक मामले और सपा नेता के साथ मारपीट के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर...

करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
हिन्दुस्तान टीम,मऊWed, 10 Feb 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता

करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पर कई अपराधिक मामले और सपा नेता के साथ मारपीट के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही सपा नेता के साथ मारपीट करने के दौरान असलहा के प्रदर्शन को को लेकन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले को किसी भी हाल में नहीं बख्सा जायेगा।

एक फरवरी को कलक्ट्रेट में सरेआम सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान को करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन की संख्या में भगवाधारियों ने पिटाई कर दी थी। हालत खराब होने पर उपचार के लिये वाराणसी भेज दिया गया था। इसके बाद से ही चौहान समाज कार्रवाई की मांग कर रहा था। मामले में आये दिन करणी सेना के जिलाध्यक्ष की और से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। ऐसे में पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज होने व कानून व्यवस्था प्रभावित करने को लेकर गंुडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसके साथ ही एक फरवरी को सपा नेता के साथ मारपीट करने के मामले में असलहाधारियों के होने पर च्िंाहित करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर कई अपराधिक केस है। बार बार कानून व्यवस्था भी बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। ऐसे में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिले में किसी भी प्रकार से काननू व्यवस्था को प्रभावित करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा। कलक्ट्रेट में घटना के वक्त असलहा लेने वाले को भी चिंहित किया जा रहा है। चिंहित होने के बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें