ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, डेढ़ घंटे जाम

May 06, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्वी रेलवे फाटक पर एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गेट में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और आवागमन बाधित हुआ। चालक मौके से फरार हो गया। रेलवे कर्मचारी एक घंटे में फाटक को अस्थायी रूप से ठीक करने में सफल रहे। जाम के कारण यातायात सामान्य होने में अतिरिक्त समय लगा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, डेढ़ घंटे जाम

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पूर्वी रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने फाटक के गेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रेलवे फाटक का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में फाटक को अस्थायी रूप से ठीक किया। फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

छोटे-बड़े वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, एंबुलेंस, बाइक व साइकिल सवार लोग जाम में फंसे रहे। रेलवे गेट में खराबी के चलते सुबह 10 बजे मऊ से आजमगढ़ की ओर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को भी प्रभावित परिस्थितियों में आगे बढ़ना पड़ा। फाटक खुलने के बाद भी करीब आधा घंटा अतिरिक्त समय लग गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने स्थिति संभालते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूर्वी रेलवे फाटक पर अक्सर खराबी की समस्या बनी रहती है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।