दिव्यांग महिला को प्रदान किया गया सिलाई मशीन
Mar 06, 2026 02:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - मऊ, संवाददाता। राज्य पुरस्कार से सम्मानित और समाजसेवी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय की तरफ

मऊ, संवाददाता। राज्य पुरस्कार से सम्मानित और समाजसेवी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय की तरफ से समर्पण फाउंडेशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक पाण्डेय ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के हरदसपुर निवासिनी रीना भारद्वाज पुत्री स्व. बालचंद भारद्वाज को आत्म निर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन प्रदान किया। इस दौरान समाजसेवी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि जरुरतमंदों को आत्म निर्भर बनाना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर सुनील यादव, राहुल सिंह, अश्वनी दुबे, अंशिका पाल आदि उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


