ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊजिले में किसान कांग्रेस का सम्मेलन कराने की बनायी रणनीति

जिले में किसान कांग्रेस का सम्मेलन कराने की बनायी रणनीति

किसान कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस व श्रम प्रकोष्ठ के संयुक्त कार्यालय में पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। किसान कांग्रेस...

जिले में किसान कांग्रेस का सम्मेलन कराने की बनायी रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,मऊTue, 02 Mar 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता

किसान कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस व श्रम प्रकोष्ठ के संयुक्त कार्यालय में पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी नें मऊ से देवरिया सैकड़ो की संख्या में बैतालपुर में 28 फरवरी के किसान कांग्रेस के महासम्मेलन में पहुंचने के लिए किसानों के प्रति आभार प्रकट किया।

कहा कि देवरिया के बैतालपुर का किसान कांग्रेस का सम्मेलन ऐतिहासिक था। इस सम्मेलन में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक, महासचिव कांग्रेस कमेटी विश्वविजय सिंह, प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी व प्रदेश के नेताओं नें सभा को सम्बोधित किया। कहा कि जबतक सरकार किसानों की मॉग मान न लेती तब तक हम कांग्रेस जन चुप नही बैठेगें। किसान सम्मेलन के पश्चात जिला किसान कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल जिले में किसान महापंचायत एवं किसान महापंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गॉधी को बुलाने की मांग करेगी। जी भाग लेंगी। कांग्रेस कमेटी की सदस्य वैष्णवी राय ने कहा कि जनपद में होनें वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष डा.सुधा राय, सुरेश बहादुर सिंह, हंसनाथ तिवारी, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें