Mau News: 15 किमी लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षा के लिए किया जागरूक

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - ब्लाक संसाधन केन्द्र से रैली को बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 15 किमी लंबी बाइक रैली शिक्षा के लिए किया15 किमी लंबी बाइक रैली शिक्षा के लिए कि

Mau News: 15 किमी लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षा के लिए किया जागरूक

Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र घोसी में ब्लॉक संसाधन केंद्र से मंगलवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय मझवारा तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षक, शिक्षिकाएं, एआरपी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, नए नामांकन को बढ़ावा देना तथा शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए शिक्षक, अभिभावक एवं समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत नामांकन विकसित भारत की मजबूत नींव है तथा शिक्षक इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण वाहक हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाने और उन्हें विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान शिक्षकों ने गांवों और बाजारों में लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। विभिन्न विद्यालयों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया। रैली का समापन प्राथमिक विद्यालय मझवारा में हुआ, जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता राय ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजित सभा में स्कूल चलो अभियान, शत-प्रतिशत नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संचारी रोग नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि रुपेश कुमार पांडेय, डॉ.रामविलास भारती, आरपी बृजेश कुमार यादव, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, रोहित यादव, राम सिंह, रिजवान अहमद, दयाशंकर यादव, राजेश कुमार सिंह, सैयद आफाक हुसैन, भूपेंद्र दीक्षित, विवेक कुमार सिंह, रेनू पांडेय, पूजा पांडेय, डॉ. तेजभान सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMau News: 15 किमी लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षा के लिए किया जागरूक