लखनऊ सम्मेलन में जिले से 200 किसान लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद के चारों विधानसभा से किसानों एवं जवानों को सम्मानित करने का कार्य कर...
मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद के चारों विधानसभा से किसानों एवं जवानों को सम्मानित करने का कार्य कर जन्मदिन को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने कहा कि जय जवान जय किसान के नारे के साथ मोदी जी के जन्मदिवस पर 51 किसान एवं जवान को सम्मानित कर किसान एवं जवान का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है। लखनऊ में किसान सम्मान सम्मेलन में जिले से 200 किसान भाग लेंगें, किसानों की समस्या, मान सम्मान एवं दोगुनी आय के प्रति भाजपा सदैव हितैषी रही है औऱ आगे भी रहेगी।
गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ऋषिकेश दूबे ने किसान मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों की कार्ययोजना बैठक में कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जन जन को सरकार के जनहित कार्य को जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेगा। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए श्री दूबे जी ने बताया कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकते किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं। जिससे हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री यादवेन्द्र सिंह मंटू ने किसान मोर्चा के आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। क्षेत्रीय मंत्री अंजनी कुमार सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि किसान मोर्चा किसानों के हित में सदैव तत्पर है। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री हरिकेश चौहान, संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष भगत सिंह, विशाल रघुवंशी, अभिषेक राय, जनार्दन शर्मा, प्रेमप्रकाश राय, उदयप्रताप शिब्बू, शिवशंकर पटेल, कमलेश पटेल, राजू पांडेय, अवनीश पाठक, संजय सोनी, राधेश्याम, ओमप्रकाश राजभर, कुंदन वैदिक सहित किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
