ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊदुबारी में आग से 20 मंडा गन्ने की फसल जलकर राख

दुबारी में आग से 20 मंडा गन्ने की फसल जलकर राख

मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर मिश्रौली गांव में गेहूं के फसल का अवशेष जलाने के दौरान दो किसानों का 20 मंडा गन्ने की फसल जल गयी। इससे आक्रोशित किसानों ने अवशेष जलानें वाले को हुए मारने के लिए दौड़ा...

दुबारी में आग से 20 मंडा गन्ने की फसल जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 10 May 2019 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर मिश्रौली गांव में गेहूं के फसल का अवशेष जलाने के दौरान दो किसानों का 20 मंडा गन्ने की फसल जल गयी। इससे आक्रोशित किसानों ने अवशेष जलानें वाले को हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन के जागरूकता अभियान का कार्यक्रम संचालित किये जाने के बाद भी अवशेष जलानें पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मोलनापुर मिश्रौली में देखने को मिला। रामअशीष पुत्र रामसनेही द्वारा अपने खेत में पड़े अवशेष को जला रहा था कि इसी दौरान आग तेज हो गई। इससे रावड़ी देवी पत्नी अनिरुद्ध का 15 मंडा एवं विजय शंकर का 5 मंडा गन्ने की खड़ी फसल को जला दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने अवशेष जला रहे ब्यक्ति को गाली गुप्ता देते हुए मारने को दौड़ा लिए। जिससे मौके पर अफरातफरी मचा रहा। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित किसानों ने अवशेष जलानें वाले ब्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें