Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: मऊ के महासो गांव में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर वीरेन्द्र की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पर चल रहा था जब अचानक ट्रेन आई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से तनाव में था। पुलिस जांच कर रही है।

Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महासो गांव में रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव निवासी 17 वर्षीय वीरेन्द्र रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महासो गांव स्थित रेलवे ट्रैक से होकर गुजर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। उधर घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक वीरेन्द्र काफी दिनों मानसिक रूप से तनाव में भी था। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस