Hindi NewsUP NewsMau SP removed the woman inspector who taught morality to a brother and sister
भाई-बहन को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली महिला इंस्पेक्टर पर एक्शन, एसपी ने पद से हटाया

भाई-बहन को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली महिला इंस्पेक्टर पर एक्शन, एसपी ने पद से हटाया

संक्षेप:

मऊ में महिला थाने की इंस्पेक्टर द्वारा भाई-बहन को प्रेमी युगल समझकर सार्वजनिक रूप से हिदायत देना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला थानेदार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। 

Dec 17, 2025 08:15 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के मऊ जिले में महिला थाने की इंस्पेक्टर को सोमवार को गाजीपुर जिले से आए भाई-बहन को प्रेमी युगल समझकर सार्वजनिक तरीके से हिदायत देना भारी पड़ा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से महिला थानेदार के पद से हटा दिया। नए थाना प्रभारी के रूप में कल्पना मिश्रा को कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सख्ती के साथ चेताया कि किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिशन शक्ति 0.5 के तहत जागरूकता अभियान के दौरान महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह सोमवार को शीतला माता मंदिर में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह मंदिर में दर्शन करने के लिए गाजीपुर से आए भाई-बहन को प्रेमी युगल समझकर कड़ी पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान परिजनों से मोबाइल पर बातचीत भी की। परिजनों से बातचीत के बाद महिला इंस्पेक्टर ने भाई-बहन को सार्वजनिक मंच पर हिदायत दीं। सार्वजनिक तरीके से महिला इंस्पेक्टर द्वारा भाई-बहन से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने तत्काल प्रभाव से महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह को महिला थानेदार के पद से हटा दिया।

ये भी पढ़ें:महिला ने सिपाही को सड़क पर पीटा, कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

2 मिनट 1 सेकंड के वायरल वीडियो में महिला इंस्पेक्टर लड़के और लड़की को रोकते हुए पूछ रही हैं, कौन है ये? जब लड़की ने कहा कि भाई है तो इंस्पेक्टर ने घर बात कराने की बात कही। महिला इंस्पेक्टर ने कहा, 'कहां से आई हैं? घर पर बात कराइए। मोबाइल नंबर दीजिए। अकेला मत घूमा करो। गार्जियन को लेकर आया करिए, कोई बात विचार हो जाए तब...'

महिला इंस्पेक्टर पर युवती के घरवालों से बात करते हुए कहा कि अकेले क्यों छोड़ रहे हैं। शीतला माता मंदिर में घूम रही हैं। लड़कियों को क्यों अकेले छोड़ देते हैं। गार्जियन भी तो होना चाहिए। अकेला मत छोड़ा करें।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |