Hindi NewsUP Newsmatter of UP youth stranded in Russia reached the Ministry of External Affairs
रूस में फंसे यूपी के युवाओं की जल्द होगी वतन वापसी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला

रूस में फंसे यूपी के युवाओं की जल्द होगी वतन वापसी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला

संक्षेप:

रूस में फंसे यूपी के युवाओं का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मंत्रालय को मामले से अवगत कराते हुए युवाओं की वापसी के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

Nov 30, 2025 07:22 am ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

रूस में फंसे पूर्वी यूपी के युवाओं का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेशमणि ने मंत्रालय को मामले से अवगत कराते हुए युवाओं की वापसी के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। उधर, गोरखपुर के सोनू तिवारी के जल्द स्वदेश लौटने की उम्मीद जग गई है। उनका टिकट बन गया है। इसकी जानकारी सोनू तिवारी ने फोन पर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांसगांव के रहने वाले सोनू तिवारी को एजेंट ने मोटी तनख्वाह वाली नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर एक अक्तूबर को रूस भेजा था। रूस पहुंचने के बाद सोनू तिवारी को पता चला कि यहां टूरिस्ट वीजा को वर्क परमिट में तब्दील नहीं किया जा सकता है। एक महीने में उनका टूरिस्ट वीजा खत्म हो गया। तब से वह रूस में फंसे हैं। इधर, एजेंट भी सोनू की वापसी के लिए सक्रिय हो गया है। शनिवार को रूस से सोनू ने बताया कि टिकट हो गया है। सोमवार को वह दिल्ली पहुंच सकते हैं।

विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला

रूस में भारतीय युवाओं के फंसाने का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। मानव तस्करी पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि ने इस मामले में विदेश मंत्रालय के साथ रूस स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रूस में जो युवा फंसे हैं, उनका शोषण हो रहा है। उन्हें ई-वीजा पर भेजा गया। उनके पास वर्क परमिट नहीं है। रूस में उनकी सुरक्षा की जाए। उन्हें वापस स्वदेश भेजा जाए। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन, रूस में भारतीय राजदूत के साथ ही माइग्रेशन पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी यूएन माइग्रेशन व इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन आफ माइग्रेशन को भी ईमेल के जरिए सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मसला है।

ये भी पढ़ें:बोलेरो ने हॉस्पिटल के सामने गाड़ियों को रौंदा, ड्राइवर बोला- खून देकर आया था

बेबुनियाद है आरोप, दूसरी एजेंसियों से भेजे गए युवा

वहीं दूसरी तरफ इम्पीरियो एजेंसी के संचालक मनीष कुमार ने रूस से लौटे युवाओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सिर्फ चार युवाओं को उनकी एजेंसी के जरिए ई-वीजा पर रूस भेजा गया था। जिनके रुपये वह वापस करेंगे। अन्य युवा दूसरी एजेंसियों के माध्यम से गए थे। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। उन्होंने यह जरूर माना कि वह अनूप और राहुल को जानते हैं। उन्होंने कहा कि रूस में पहले से कुछ एजेंट मौजूद हैं। उन्होंने ई-वीजा को वर्क परमिट में बदलवाने का दावा किया था। उनके भरोसे पर ही युवाओं को रूस भेजा गया। उनका दावा गलत निकला, जिसके बाद युवाओं को वापस बुलाया गया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |