युवाओं को मिली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारी
Mathura News - 5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरु युवाओं को मिली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारीयुवाओं को मिली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारी

मेरा युवा भारत एवं जिला पूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी)का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी समझ प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फूल सिंह यादव एवं जिला युवा अधिकारी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर सभी का स्वागत लेखाकार एवं सह पर्यवेक्षक मेरा युवा भारत के रामवीर शर्मा द्वारा किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फूल सिंह ने युवाओं को आनलाइन राशन कार्ड पंजीकरण एवं वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया गया।
जिला आपूर्ति कार्यालय के वीरी सिंह द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समझाया। जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर संचालित विभिन्न अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। लेखाकार एवं सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल आठ युवाओं का चयन किया गया है, जिनमें रतनदीप, विजेन्द्र, शौरभ, माधव, सुरेन्द्र कुमार, विनय कुमार, जितेन्द्र कुमार व रमन चतुर्वेदी शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी तंत्र की जमीनी कार्यप्रणाली से परिचित कराना एवं उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


