हाइवे किनारे युवक ने खुद को गले पर चाकू मार किया लहूलुहान

Jan 22, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - हाइवे पर नंदगांव रोड फ्लाई ओवर से आगे एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपना ही गले पर चाकू प्रहार कर खुद को घायल कर लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसका एक

हाइवे किनारे युवक ने खुद को गले पर चाकू मार किया लहूलुहान

हाइवे पर नंदगांव रोड फ्लाई ओवर से आगे एक युवक ने अज्ञात कारणों से गले पर चाकू से प्रहार कर खुद को घायल कर लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसका एक वीडियो वायरल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। युवक समस्तीपुर बिहार का बताया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे छाता क्षेत्र में दौताना की ओर हाइवे किनारे युवक संदिग्ध परिस्थति में खड़ा था। उसने जेब से चाकू निकालकर अपने गले पर प्रहार कर लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसे देख राहगीरों ने उसे समझाने की कोशिश करते हुए बचाने का प्रयास किया तो उसने एक राहगीर पर भी हमला करने का प्रयास किया।

इस दौरान फिर से अपने गले पर चाकू मारा और गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू छीनकर उपचार को जिला चिकित्सालय भिजवाया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। यहां रहकर मेहनत मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि एक युवक अपने गले पर चाकू मारकर घायल हो गया। उसने अपना नाम पंकज दास (35) बताया है। कहां रहता है इसकी जानकारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsYouth Injures Himself with Knife on Highway Viral Video Emerges
;;
;