Mathura News: युवक व बचाने आईं मां और बहन पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News: पीड़ित की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरूयुवक व बचाने आईं मां और बहन पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमलायुवक व बचाने आईं मां और ब

Mathura News: युवक व बचाने आईं मां और बहन पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला

Mathura News: थाना जैत के गांव नगला ब्राह्मण में दौड़ करने जाने वाले एक युवक पर रास्ते में रोककर नामजदों द्वारा लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक को बचाने के लिए मौके पर दौड़ीं उसकी मां और बहन को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव नगला ब्राह्मण थाना जैत निवासी मोहित शर्मा ने गुरुवार को थाना जैत में दी तहरीर में बताया कि वह सुबह-शाम दौड़ने के लिए जाता है। जब वह शाम को दौड़ लगाने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही लीलू, सेठ खान उर्फ अयूब खान, फिरोज, आमिर खां, एवं दो महिलाओं ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां और बहन उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो हमलावरों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से उसकी मां और बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच आपबीती सुना तहरीर दी। जैत पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: युवक व बचाने आईं मां और बहन पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला