लोई बाजार में व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल
Mathura News - व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जलोई बाजार में व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरललोई बाजार में व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरललोई बाजार में व्यापारी को पीट

लाठी डंडे लेकर आये चार-पांच युवकों ने एक व्यापारी को पीट दिया। व्यापारी के कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश हो रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। लोई बाजार स्थित गंगोत्री एम्पोरियम के स्वामी गौरव अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल अपने प्रतिष्ठान पर थे। आरोप है कि चार अप्रैल को राहुल पुत्र उमेश, निवासी जहांगीरपुर, पवन, धनुआ, ठाकुर व अज्ञात दुकान पर आये और पीड़ित व उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर गाली-गलौज देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपियों ने दुकान में कार्यरत कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की जिसमें सूरज शर्मा पुत्र श्याम सुंदर को चोट आई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दुकान में दहशत फैलाई और उत्पात मचाया जिससे व्यापार को आर्थिक क्षति हुई तथा क्षेत्र में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बलवा, चोट पहुंचाने, अशांति फैलाने और जान से मारने की धमकी के मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


