Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsYouth Assault Bank Staff in SBI Arrested by Police
बैंक में पीआरडी कर्मी और गार्ड से मारपीट कर युवकों ने किया हंगामा

बैंक में पीआरडी कर्मी और गार्ड से मारपीट कर युवकों ने किया हंगामा

संक्षेप:

Mathura News - कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में तीन युवकों ने पीआरडी कर्मी और गार्ड के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल...

Sep 07, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में ड्यूटी के दौरान पीआरडी कर्मी व गार्ड के साथ दोपहर को तीन युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर तीन आोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे एसबीआई बैंक राया में तीन युवक पहुंचे और कैशियर की ओर गये। इसे देख उन्हें रोका तो वे गाली गलौज करने लगे। ब्रांच मैनेजर से भी अभद्रता करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान गार्ड विजय कुमार व पीआरडी कर्मी महिला ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट कर बैंक में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर तीनों को पकड़कर थाने ले गयी। यहां भी वे गार्ड से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवक सोनू निवासी नन्दागढ़ी, राया, सचिन कुमार, सौरभ निवासीगण सौंख, मगोर्रा का शांति भंग में चालान कर एसडीएम महावन न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।