Mathura News: युवक को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: मथुरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक आसू उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो हार, कान के टॉप्स और 1060 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिजली घर जाने वाले रास्ते पर पकड़ा।

Mathura News: युवक को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

Mathura News: मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में युवक को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात क्लेन्सी इण्टर कॉलेज से बिजली घर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चौकी क्षेत्र कृष्णापुरी से आरोपी आसू उर्फ गोलू निवासी खटीक मोहल्ला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 2 हार पीली धातू व 2 जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु के अलावा आरोपी से 1060 रुपए बरामद किए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।