ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायुवकों पर नामजदों पर लगाया मारपीट कर लूट का आरोप

युवकों पर नामजदों पर लगाया मारपीट कर लूट का आरोप

कोसीकलां। मेला देखकर वापस लौट रहे राजस्थान के घरोट निवासी दो युवकों ने गोपाल बाग निवासी नामजद व आधा दर्जन साथियों पर मारपीट कर लूटपाट का आरोप...

युवकों पर नामजदों पर लगाया मारपीट कर लूट का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 16 Oct 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेला देखकर वापस लौट रहे राजस्थान के घरोट निवासी दो युवकों ने गोपाल बाग निवासी नामजद व आधा दर्जन साथियों पर मारपीट कर लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है।

घरोट राजस्थान निवासी दीपक अपने मित्र के साथ नगर में मेला देखने आया था। आरोप है कि जब मेला देखकर वह वापस लौट रहा था, तभी नामजद युवक सरवन ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिल दोनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आये तो उन्हें देख हमलावर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाने में नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञातों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें