ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायोगी ने तोड़ा वर्षों का मिथक : राजेंद्र प्रताप

योगी ने तोड़ा वर्षों का मिथक : राजेंद्र प्रताप

प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर जो वर्षों से अंधविश्वास था, उस मिथक को तोड़ा है। वह एक...

योगी ने तोड़ा वर्षों का मिथक : राजेंद्र प्रताप
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 24 Dec 2017 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर जो वर्षों से अंधविश्वास था, उस मिथक को तोड़ा है। वह एक संत हैं और संत दर्शन से जन-जन को लाभ होता है। उनके नोएडा पहुंचने से नोएडावासियों को भी लाभ होगा।

राजेंद्र प्रताप यहां दोपहर में प्रभु बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे। प्रभु दर्शन और पूजन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें कुर्सी से फायदा के लिए बनीं। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं था। तभी वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, लेकिन योगी सरकार को प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का फायदा देखना है, कुर्सी का नहीं।

अगवानी को नहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी

इस दौरान सीओ सदर से लेकर कोतवाली प्रभारी तक कोई उनकी अगवानी करने नहीं पहुंचा। इस पर मंत्री ने एसएसपी से नाराजगी जाहिर की। एसएसपी ने वृंदावन कोतवाली से इस बारे में सवाल जवाब किया। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने कहा कि मंत्री के आने के समय की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों को पूर्व में दे दी गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें