ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानिचले इलाकों में बनी कॉलोनियों में घुसा यमुना का पानी, लोग घरों में कैद

निचले इलाकों में बनी कॉलोनियों में घुसा यमुना का पानी, लोग घरों में कैद

वृंदावन। हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर धर्मनगरी वृंदावन में पूरी तरह से दिखाई देने लगा...

निचले इलाकों में बनी कॉलोनियों में घुसा यमुना का पानी, लोग घरों में कैद
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 02 Aug 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर धर्मनगरी वृंदावन में पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। यमुना में जलवृद्धि के कारण आम दिनों में घाटों से काफी दूर बहने वाली यमुना अब घाटों पर हिलोरें मार रही है। यमुना में उफान के कारण एक ओर जहां परिक्रमा मार्ग एवं कुंभ मेला क्षेत्र जलमग्न होने लगा है। वहीं निचले इलाके एवं खादर में बनी कालोनियों में यमुना पानी घुसने से लोगों को को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। इन क्षेत्रों में रह रहे लोग पानी से घरे मकानों की छतों पर रहकर रात गुजार रहे हैं। लेकिन यमुना के जलस्तर में वृद्धि के संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक निचले इलाकों में रह लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मुनादी तक नहीं कराई गई है।

बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते अधिकांश नदियां उफान पर हैं। ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर बी लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण धर्मनगरी के पुराने घाटों पर पानी हिलोरें मार रहा है। वहीं निचले इलाकों एवं यमुना की खादर में अवैध रुप से विकसित कालोनियों में भीन यमुना पानी घुस गया है। जिससे वहां रहे लोगों के घरों के आगे दो से चार फुट तक पानी भर गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें