ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराहाईवे मीटर: यमुना के नये पुल पर जल्द शुरू होगा आवागमन

हाईवे मीटर: यमुना के नये पुल पर जल्द शुरू होगा आवागमन

चार साल बाद मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन यमुना पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। आगामी 11 फरवरी को सीएम योगी से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसे लेकर दिन-रात युद्ध स्तर से काम चल रहा...

हाईवे मीटर: यमुना के नये पुल पर जल्द शुरू होगा आवागमन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 02 Feb 2018 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

चार साल बाद मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन यमुना पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। आगामी 11 फरवरी को सीएम योगी से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसे लेकर दिन-रात युद्ध स्तर से काम चल रहा है।

यमुना पर जर्जर पुराने पुल के समानान्तर ही नया पुल 2014 में स्वीकृत हुआ था। अलग-अलग बाधाओं से निर्माण अटका रहा। अब इसके जल्द चालू हाने की उम्मीद बनी है। आगामी 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी के मथुरा आगमन पर इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसे लेकर यहां तेजी से दिन-रात काम कराया जा रहा है। हालांकि सेतु निगम ने पुल निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। अब सिर्फ इसके पहुंच मार्ग का काम अंतिम चरण में है।

डीएम के हस्तक्षेप से हटी बाधाएं

जनवरी में नये पुल के धीमे निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री से हुई थी। इस पर डीएम को इसे जल्द पूरा कराने के आदेश मिले। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने इस दौरान कई बार इसका निरीक्षण कर इसके निर्माण में आ रही सारी बाधाएं प्रशासन के स्तर से समाप्त करा दी और मुख्यमंत्री के आगमन से 5 दिन पूर्व तक इसे पूरा कर इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

कानूनी अड़चनों से हुई देरी

इसके निर्माण में सबसे बड़ी बाधाएं कानूनी अड़चनें और वित्तपोषण की बनी रही। वहीं कार्यदायी विभागों के अधिकारियों ने इनके निस्तारण में उदासीनता बरती। इससे इसके निर्माण में देरी हुई। अब सीएम आगमन और डीएम के हस्तक्षेप के बाद उनका निस्तारण करा दिया गया है।

ये काम भी बाकी

पहुंच मार्गों के निर्माण के अलावा बाउंड्रीवॉल, प्रकाश व्यवस्था, डामरीकरण के मुख्य काम अभी बाकी हैं। इसे निपटाने में यहां मशीनरी के अलावा 200 से ज्यादा कर्मी लगे हुए हैं।

हिन्दुस्तान उठाता रहा है मुद्दा

हिन्दुस्तान ने समय-समय पर खबरों के जरिए पुल निर्माण की अड़चनों और इसकी गति धीमी होने का मसला उठाया। पिछले दिनों आसपास की बस्तियों के लोगों द्वारा रास्ते की मांग और उससे पैदा हुई अड़चन की खबर छापी। इसके बाद जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और मौके पर जाकर मामला सुलझाया।

युद्ध स्तर पर पुल का काम चल रहा है। हर हाल में 11 फरवरी से पूर्व इसे पूरा करके सीएम से लोकार्पण कराने की तैयारी है।

सूरज कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड प्रथम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें