ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना कलश पदयात्रा आएगी आज, दीपों से जगमगाएगा विश्राम घाट

यमुना कलश पदयात्रा आएगी आज, दीपों से जगमगाएगा विश्राम घाट

मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि 20...

यमुना कलश पदयात्रा आएगी आज, दीपों से जगमगाएगा विश्राम घाट
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 16 Apr 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि 20 मार्च को यमुनोत्री से प्रारंभ हुई पदयात्रा 17 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी। परिषद, महासभा कार्यकर्ता तथा आम भक्त समुदाय यमुना मैया के कलशों एवं पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु चल रही मुहिम अंतर्गत शाम को विश्राम घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा भव्य दीपदान होगा, जिसमें षष्ठ पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज कल्याणराय मंदिर बडोदरा भी मौजूद रहेंगे। वर्तमान में चल रही कोरोना वायरस की महामारी को देखते 18 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। परिषद के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने कहा की यमुना हमारी मां है और उसकी शुद्धि के लिए जो भी व्यक्ति संकल्प लेगा उसका हम तहे दिल से स्वागत करेंगे और उसका समर्थन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें