बाढ़ में घिरे खादर में बसे सौ से अधिक मकान
Mathura News - नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद ने जानी लोगों की समस्याबाढ़ में घिरे खादर में बसे सौ से अधिक मकान बाढ़ में घिरे खादर में बसे सौ से अधिक मकान

जयसिंह पुरा की खादर में बने सौ से अधिक घरों को यमुना के पानी ने घेर लिया। बाढ़ में फंसे लोग सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावी क्षेत्र का दौराकर सुरक्षित स्थान तक जाने की अपील की। जयसिंह पुरा क्षेत्र की यमुना खादर में बनी कालोनियों में रह रहे यह लोग किसी तरह से अपने घरों के सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों तक जा रहे हैं। यमुना की खादर में जो यमुना के पानी में घिरे परिवारों के आबिद, जानिब, सुरेश, रामप्रकाश ने बताया कि बाढ़ में घिरे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रह है।
यमुना खादर में बनी गोशाला में भी पानी घुस गया। गोशाला के पास खेत में पानी भरने से चारा जलमग्न हो गया। सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने यमुना की खादर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उनके द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और पार्षद राकेश भाटिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोक्षधाम बाल्मीकि बस्ती में जाकर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बाढ़ राहत शिविर रूहानी सत्संग भवन में बाढ़ पीड़ितों से परेशानी जानी एवं पीड़ितों को खाने के व्यवस्था पर्याप्त करने की बात कही। एसडीएम सदर अभिनव जैन भी मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, प्रकाश और एंटी लार्वा डलवाने की बात कही। उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल, निर्माण विभाग के चीफ इंजिनियर संजय चौहान, जलकल के सहायक अभियंता हेमेंद्र गौतम, जलकल जेई अजय कुमार, प्रकाश विभाग के जेई शैलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




