Mathura News: जिला भीम केसरी बने मनजीत, देव गुर्जर बने जिला कुमार केसरी
Mathura News: जिला भीम केसरी बने मनजीत, देव गुर्जर बने जिला कुमार केसरीजिला भीम केसरी बने मनजीत, देव गुर्जर बने जिला कुमार केसरी

Mathura News: क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सोनू पहलवान के सहयोग से बीएसए कॉलेज में खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। कोच भूपेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला कुमार केसरी में देव गुर्जर प्रथम व संजीव द्वितीय, बाल जिला चैंपियन में ध्रुव प्रथम व प्रशांत द्वितीय, बाल जिला केसरी में उमेश प्रथम व सूरज द्वितीय तथा बाल जिला भीम केसरी में मनजीत प्रथम व दिनेश द्वितीय रहे। विजेताओं को गुर्ज, मेडल, प्रमाण पत्र एवं खिताब प्रदान किए गए। शुभारंभ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, कुमार नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, रघुवीर प्रसाद मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अजय शर्मा एवं जितेंद्र मिश्रा ने भगवान हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता ओलंपिक नियमों के आधार पर कुश्ती मैट पर आयोजित हुई, जिससे खिलाड़ियों को नियमों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। मानवेंद्र चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी आयोजित होती रहेंगी। निर्णायक की भूमिका निशांत शर्मा, भगवान सिंह पहलवान, निहाल सिंह एवं ओंकार पहलवान ने निभाई। इस दौरान गौरव गॉड, राकेश ठाकुर, बृजमोहन सिंह, हरदयाल सिरोही, क्रीड़ा भारती के जिला एवं महानगर पदाधिकारी, शुभम शर्मा, योगेश राठौर, गोपाल ठाकुर, जितेंद्र यादव, बिज्जू सिंह, लक्ष्मी पहलवान तथा कुश्ती गुरु खलीफा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


