कमर से कार खींचते हुए मंदिरों की नगरी पहुंचा पहलवान

Apr 05, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिये आगरा का एक पहलवान रविवार को अनोखे अंदाज में मंदिरों की नगरी में पहुंचा। अपनी कमर से कार को खींचते हुए 90 क

कमर से कार खींचते हुए मंदिरों की नगरी पहुंचा पहलवान

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिये आगरा का एक पहलवान रविवार को अनोखे अंदाज में मंदिरों की नगरी में पहुंचा। दावा है कि अपनी कमर से कार को खींचते हुए 90 किमी का सफर तय कर आया तो देखने वाले हतप्रभ रह गये। दावा है कि आगरा के अकोला चाहर वाटी के निवासी पहलवान गौरव चाहर ने दो अप्रैल को गांव से यात्रा शुरू की थी। कमर में रस्सी बांधकर जब कार को खींचकर वृंदावन की ओर प्रस्थान किया तो लोग हैरत में थे कि यात्रा पूरी होगी या नहीं, लेकिन अटूट श्रद्धा ने सबको हैरान कर दिया। करीब 90 किमी का सफर तय करते हुए गौरव रविवार को वृंदावन पहुंचे।

मौसम भी उनके इरादों को रोक नहीं सका। तीन दिन यात्रा करते हुए जब गौरव यहां पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना और उनसे वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त करना है। संत प्रेमानंद के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी भक्ति ने उनको इस कठिन साधना को पूरा करने की शक्ति प्रदान की। यात्रा के दौरान परिजन, मित्र उनके साथ रहे और हौंसला बढ़ाते रहे। हालांकि रविवार को वह संत के दर्शन नहीं कर पाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।