विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
Mathura News - मथुरा में आरसीए गर्ल्स कॉलेज ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में उमा तोमर ने प्रथम, धानेश्वरी तोमर ने द्वितीय और दीक्षा व खुश्बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मनोविज्ञान विभाग ने मनोवैज्ञानिक सिद्धांत एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें प्रतिभागियों ने पोस्टरों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मनोवैज्ञानिक सिद्धांत व मानसिक विकारों से बचाव के उपाय प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उमा तोमर ने प्रथम, धानेश्वरी तोमर ने द्वितीय तथा दीक्षा व खुश्बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें चंचल कुमारी, पायल माहौर, मोहन माला, मधु, धानेश्वरी तोमर, मैजबी, खुश्बी, रुचिका महावर, भूमि राजपूत, टीना सैनी, प्रियांशी मित्तल, दीक्षा, वैशाली गौर, मेघा अग्रवाल, उमा तोमर आदि ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना पाल व डॉ. संध्या श्रीवास्तव रहीं।
प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। संयोजक सोनम यादव रहीं, जबकि पूजा पालीवाल का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


