ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामास्क और सेनेटाइजर के बगैर कार्य कर रहे हैं मजदूर

मास्क और सेनेटाइजर के बगैर कार्य कर रहे हैं मजदूर

मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मजदूर जान जोखिम में डाल कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। कोई भी मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहा। ऐसे में वह संक्रमण का आसान शिकार हो सकते...

मास्क और सेनेटाइजर के बगैर कार्य कर रहे हैं मजदूर
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 23 Jun 2020 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मजदूर जान जोखिम में डाल कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। कोई भी मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहा। ऐसे में वह संक्रमण का आसान शिकार हो सकते हैं। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। पूर्व में यह प्लेटफार्म बहुत नीचे था जिससे यात्रियों को ट्रेन की बोगी में चढ़ने उतरने में काफी परेशानी हुआ करती थी। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध और बच्चों को होती थी। वह ट्रेन की बोगी तक पहुंच भी नहीं पाते थे। इसी कारण प्लेटफार्म नंबर 7 को रेलवे द्वारा ट्रेन की बोगी के समानांतर करने का कार्य किया जा रहा है। यहां जो मजदूर कार्य कर रहे हैं वे ना तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही सेनेटाइजर का।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें