ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराभाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी की बैठक बांकेबिहारी कालोनी में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश हाईकमान द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की...

भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 23 May 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की बैठक बांकेबिहारी कालोनी में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश हाईकमान द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा आम जन की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पार्टी की रीति-नीतियों को पहुंचाने का काम करना चाहिए। कहा कि प्रदेश हाईकमान द्वारा आगामी माह के लिए निर्धारित किए गए कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संपन्न कराना है। मंडल प्रभारी चेतनस्वरूप पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सदैव ऊर्जावान रहना चाहिए। पार्टी द्वारा भेजे गए सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता पूर्ण रूप से होनी चाहिए। महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में वृंदावन का कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर विष्णु गौड़, गोविंद ब्रजवासी, प्राणबल्लभ दुबे, अभिषेक मिश्रा, डा. सतीश बघेल, गोपालशरण शर्मा, लक्ष्मीकांत बौहरे, घनश्याम जादौन आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें