ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराशहर में खराब विद्युत मीटर बदलने की गति धीमी

शहर में खराब विद्युत मीटर बदलने की गति धीमी

खराब विद्युत मीटर बदलने की गति धीमी चल रही है, जबकि प्रतिदिन एक टीम द्वारा 20 मीटर बदलने के निर्देश हैं। इसका संज्ञान एसई शहरी ने लिया है।मथुरा एवं वृंदावन में 5000 से अधिक मीटर खराब हैं। इसमें बिजली...

शहर में खराब विद्युत मीटर बदलने की गति धीमी
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 18 Nov 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

खराब विद्युत मीटर बदलने की गति धीमी चल रही है, जबकि प्रतिदिन एक टीम द्वारा 20 मीटर बदलने के निर्देश हैं। इसका संज्ञान एसई शहरी ने लिया है।

मथुरा एवं वृंदावन में 5000 से अधिक मीटर खराब हैं। इसमें बिजली का हिसाब-किताब दर्ज नहीं हो पा रहा है और बिजली खपत का सिस्टम गड़बड़ा है। वास्तविक एनर्जी दर्ज नहीं हो पा रही है। इसका संज्ञान एसई शहरी राघवेंद्र ने लिया है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में एसई द्वारा निर्देशित किया कि हर टीम को प्रतिदिन 20 खराब मीटर बदलने हैं, जिससे सुधार आ सके। एक टीम द्वारा प्रतिदिन 6 से 10 मीटर ही बदले जा रहे हैं। वहीं एसडीओ मीटर मुकेश प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन करीब 70 मीटर बदले जा रहे हैं।

मीटर बदलने में आ रही समस्या

टीम कर्मियों के अनुसार एक मीटर बदलने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। घर पर कोई नहीं मिलता है। उपभोक्ता आनाकानी करता है। केबल समस्या भी हो जाती है। घर ढूंढने में परेशानी के साथ-साथ कभी-कभी मकान बंद मिलता है।

प्रतिदिन हो रही मॉनीटरिंग

एसई शहरी राघवेंद्र के अनुसार खराब मीटर बदलने के आदेश दिए गए हैं। प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मांगते हुए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अब वास्तविक खपत मीटर में दर्ज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें