ट्रेन में सवार होते समय गिरी महिला घायल
Mathura News - जिला अस्पताल में चल रहा इलाजकासगंज जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय महिला गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय

कासगंज जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय महिला गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। महिला अपने परिजनों के साथ दिल्ली से आई और कासगंज जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रही थी। ग्राम अबदालराजा रिजौला सिकंदरपुर वैश्य कासगंज निवासी 27 वर्षीय चिंकी पत्नी सोनू शुक्रवार की सुबह कासगंज पेसेंजर में सवार होते समय प्लेटफार्म संख्या आठ पर गिर गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसी महिला को किसी प्रकार बाहर निकाला। परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसकी दशा गंभीर बनी हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि महिला अपने परिजनों के साथ दिल्ली से मथुरा आई थी। यहां से उन्हें कासगंज के लिए ट्रेन में सवार होना था। कासगंज की ट्रेन में सवार होते समय उसक पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गई। ट्रेन से गिरकर महिला के घायल होने की सूचना कोतवाली पुलिस के माध्यम से मिली थी। महिला से सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में गुम चोट है। जिला चिकित्सालय में सका इलाज चल रहा है। महिला और उसके परिजन दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।